Recent Posts

September 6, 2026

माउंट त्रिशूल के लिए पर्वतारोहण अभियान की टीम को रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Uttrakhand 06 September 2026,

भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ़ इंजीनियर्स की ओर से हिमालय में 7,120 मीटर (23,360 फ़ीट) की ऊंचाई पर स्थित माउंट त्रिशूल के लिए एक पर्वतारोहण अभियान को रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर से जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने टीम की शारीरिक फ़िटनेस, मानसिक मज़बूती और टीम भावना के उच्च स्तर की सराहना की।

गढ़वाल हिमालय में 7,120 मीटर (23,360 फ़ीट) की ऊंचाई पर स्थित माउंट त्रिशूल तक पहुंचने में पर्वतारोहियों को मुश्किल रास्तों और अनिश्चित मौसम की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अनुभवी अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य रैंक के जवानों से बनी इस अभियान टीम ने मिशन के लिए कड़ी तैयारी की है। इसमें ऊंचाई वाले माहौल के अनुकूल ढलना (एक्लाइमेटीसेशन), ज़बरदस्त शारीरिक ट्रेनिंग और पर्वतारोहण की तकनीकों में विशेष प्रशिक्षण शामिल है।

समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें इंजीनियर-इन-चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहेला और बंगाल सैपर्स एंड मिलिट्री सर्वे के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दहिया शामिल थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.