September 7, 2026

हमारी नई पीढ़ी नशे में बर्बाद न हो, हमें अपने युवाओं को ड्रग से बचाना है:मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता

Dehradun 06 September 2026,

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आज रविवार को ‘जय कम्युनिटी सेंटर’ सेलाकुई एवं पी.एम. श्री शहीद सत्येन्द्र चौहान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज सेलाकुई देहरादून में बहुउद्देशीय विधिक सेवाएं एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति राकेश उपस्थिति में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग, देहरादून के कलाचकारों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक न्याय एवं योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।

मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से ‘नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा’ दिलाई। उन्होंने कहा कि “हमारी नई पीढ़ी उड़ता पंजाब मूवी की तरह नशे में बर्बाद न हो, हमें अपने युवाओं को ड्रग से बचाना है। अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान देना होगा ताकि युवा नशे की चपेट में न आएं।

 

कार्यक्रम में 4 विद्यालयों को कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर, 5 विद्यालयों को आरओ वाटर प्यूरीफायर, वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए गए। जरूरतमंदों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, ट्रैक सूट, कंबल, मेडिकल किट, महालक्ष्मी किट, बेबी किट तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए। शिविर की स्वच्छता में सहयोग करने वाले 12 पर्यावरण मित्रों को न्यायमूर्ति द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य न्यायाधीश द्वारा शिविर में लगे 40 से अधिक सरकारी विभागों एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राफिक एरा, सीमा डेंटल कॉलेज एवं राही नेत्रधाम द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर* का विशेष निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, ईसीजी जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण, सीमा डेंटल कॉलेज द्वारा दंत जांच, नेत्र जांच कर चश्मे वितरित किए गए।

।  विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविर में योजनाओं और कार्यों से 2000 से अधिक लाभान्वित हुए। तथा इस शिविर में लगभग 3500 से अधिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोययल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आर.के. खुल्बे, सदस्य सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवाएं, जिलाधिकारी प्राधिकरण नैनीताल प्रदीप कुमार मणि, देहरादून डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.