October 26, 2026

1 से 15 फरवरी के बीच हो सकते हैं चुनाव! खजान दास बोले- 23 मार्च को बनेगी नई सरकार

Khajan Das

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री खजान दास ने चुनाव की टाइमिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 1 से 15 फरवरी के बीच विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाना चाहिए, क्योंकि 23 मार्च को प्रदेश में नई सरकार का गठन होना है।

मीडिया से बातचीत में खजान दास ने कहा कि प्रदेश में फिलहाल जनगणना की प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और चुनाव समय पर कराने की दिशा में तैयारियां की जा रही हैं।

मंत्री के इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में चुनावी चर्चाएं और तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। ऐसे में फरवरी के पहले पखवाड़े में चुनाव कराने संबंधी खजान दास का बयान चुनावी तैयारियों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और तय समय पर चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

खजान दास, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.