September 22, 2026

‘iPhone Langar’ से सोशल मीडिया पर मची हलचल, चंडीगढ़-मोहाली में बांटे जाएंगे आईफोन

अमृतसर/चंडीगढ़। अमृतसर के कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश ट्रेहन, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘राजा डी किंग’ के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपने अनोखे ऐलान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ‘iPhone Langar’ शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत चयनित विजेताओं को आईफोन दिए जाने की बात कही गई है।

राकेश ट्रेहन के अनुसार यह वितरण चंडीगढ़ और मोहाली में किया जाएगा। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

बताया गया है कि ‘iPhone Langar’ का आयोजन मंगलवार, 22 सितंबर को होगा। ट्रेहन ने कहा है कि आईफोन वितरण कार्यक्रम मीडिया और आम जनता की मौजूदगी में लाइव आयोजित किया जाएगा।

इस अनोखे आईफोन गिवअवे की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई है। अब लोगों की नजर 22 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम और चयनित विजेताओं पर है।

हालांकि, आईफोन पाने के लिए चयन की प्रक्रिया, कुल कितने आईफोन बांटे जाएंगे और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी आयोजक की ओर से स्पष्ट रूप से सामने आना अभी बाकी है।

स्पॉट विटनेस टाइम्स | ट्रेंडिंग न्यूज

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.