June 16, 2026

भारतीय महिला क्रिकेट की ऑलराउंडर स्नेह राणा ने सीएम से की भेंट

 

स्नेह राणा ने अपनी खेल प्रतिभा से महिला क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनायी है: मुख्यमंत्री

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय महिला क्रिकेट की ऑलराउंडर स्नेह राणा ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा ने अपनी खेल प्रतिभा से महिला क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनायी है। स्नेह राणा को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर क्रिकेटर स्नेहराणा के कोच नरेन्द्र शाह भी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.