June 23, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र विरोधी कार्य कर उत्तराखंड के राजनीतिक वातावरण को खराब कर रही है। लाल चंद शर्मा महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी देहरादून।

देहरादून 20 सितंबर 2021, लालचंद शर्मा कांग्रेश महानगर अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 41 के पार्षद मीना रावत द्वारा आयोजित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में लोकतंत्र विरोधी कार्य कर उत्तराखंड के राजनीतिक वातावरण को खराब कर रही है। निश्चित रूप से उत्तराखंड के जनमानस भाजपा के प्रति उद्वेलित है तथा भाजपा की नीतियों से खिन्न है।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में लोकलुभावन नारे देकर जनता को छल कर केंद्र में सत्ता प्राप्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र विरोधी चेहरे को उत्तराखंड के जनमानस के बीच ले जाकर बेनकाब करने का काम करना है। बैठक में वार्ड 41 कांग्रेस कमेटी का गठन भी किया गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.