June 30, 2026

पाकिस्तानी नौसेना द्वारा गुजरात तट के पास गोलीबारी की घटना में एक भारतीय मछुआरे की मौत 6 मछुआरों का अपहरण ।

देहरादून 07 नवंबर 2021,

गुजरात: गुजरात में द्वारका ओखा के तटीय समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नाव पर पाकिस्तानी नौसेना द्वारा रविवार को फायरिंग करने की घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई है। गुजरात तट के पास हुई गोलीबारी में पाक मरीन ने 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया है।

भारतीय मछुआरे भारतीय समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने गए हुए थे। उसी दौरान पाकिस्तानी मरीन कंमाडो की बोट वहां से निकली और उन्होंने भारतीय बोट जलपरी पर फायरिंग कर दी।

इस मामले की तफ्तीश नेवी और कोस्ट के अलावा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है। अपहरण किए गए मछुआरों को पाकिस्तानी नौसैनिकों द्वारा पाक क्षेत्र में ले जाने के समाचार है।

पाकिस्तान का आरोप था कि ये मछुआरे उसके जलक्षेत्र में घुस आए थे। दरअसल अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है इस वजह से कई बार दोनों देश एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं। कई बार तो मछुआरों को सालों तक बिना वजह जेलों में रहना पड़ता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.