May 9, 2026

अवैध तरीके से धन अर्जित करने वाले कारोबारी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के आदेश पर दो करोड़ से अधिक की संपत्ति हुई कुर्क।

देहरादून 02 नवंबर 2021,

चंदौली: जिलाधिकारी के आदेश पर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को अलीनगर निवासी तेल कारोबारी इस्तेहार उर्फ कल्लू की दो करोड़ से अधिक की चल व अचल संपत्ति कुर्क कर दिया। तेल कारोबारी पर आरोप है कि उसने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। तहसील प्रशासन के कार्रवाई से अन्य अवैध तरीके से धन अर्जित करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

चंदौली के अलीनगर में तेल का काला कारोबार जगजाहिर है। तेल के खेल में कुछ लोग सीबीआई के हत्थे भी चढ़ चुके है। वहीं प्रतिमाह तेल का करोड़ों का कारोबार होता है। जबकि समय समय पर तेल के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई होती रहती है लेकिन तेल का खेल चलता रहता है।

मोहम्मद इस्तेहार उर्फ कल्लू के खिलाफ अवैध तरीके से धन अर्जित करने के मामले में तहसील प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की। इनके खिलाफ अलीनगर थाने में उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज है। साथ ही उसके ऊपर अवैध तरीके से अपराध में लिप्त रहकर संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

जिलाधिकारी ने  आरोपित की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। जिसके अनुपालन में मंगलवार को तहसीलदार सतीश कुमार पुलिस बल के साथ अलीनगर स्थित आरोपित के घर पहुंचे। जहां अवैध रूप से अर्जित अचल संपत्ति के साथ-साथ आरोपित की गाड़ियों की भी कुर्की की गई। तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि आरोपित के 38 लाख 40 हजार के एक भूखंड व करीब एक करोड़ 84 लाख 50 हजार रुपए मूल्य की दस गाड़ियों को कुर्क किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.