June 30, 2026

इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके लगे।

देहरादून 14 दिसंबर 2021,

इंडोनेशिया : इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के पश्चात सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। देश के मौसम विभाग ने कहा कि इंडोनेशिया ने पूर्वी नुसा तेंगारा में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई है. इसने बताया कि भूकंप का केंद्र पांच किमी की गहराई पर था।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि, भूकंप केंद्र के 1,000 किमी के भीतर स्थित तटों पर खतरनाक लहरें आने की संभावना है। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप की वजह से हताहत होने वाले लोगों की संख्या कम है। हालांकि, इसने कहा कि इस क्षेत्र में हाल के भूकंपों ने सुनामी और भूस्खलन का खतरा पैदा किया है। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि इस साल मई में शुक्रवार को इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तर पश्चिमी तट पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इंडोनेशिया में हमेशा ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.