Recent Posts

August 16, 2026

मुंबई पुलिस ने छापा मारकर यहां एक बार के सीक्रेट रूम में 17 बार गर्ल्स को बरामद किया ।

देहरादून 14 दिसंबर 2021,

महाराष्ट्र: मुंबई के अंधेरी से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने छापा मारकर यहां एक बार के सीक्रेट रूम में 17 बार गर्ल्स को बरामद किया गया। दरअसल, ये लड़कियां यहां बने मेकअप रूम के अंदर बने सीक्रेट रूम में छिपाई गईं थीं। पुलिस को इन्हें ढूंढने 15 घंटे लग गए। जहां लड़कियां छिपाई गईं थीं, वहां खाने-पीने से लेकर सारी सुविधाएं मौजूद थीं।

मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा के अधिकारी को एनजीओ से शिकायत मिली थी कि बार में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। बार में भारी भीड़ जमा होती है और ग्राहक प्रतिदिन लाखों रुपये खर्च करते हैं। बार गर्ल्स के चलते बार पूरी रात खुला रहता है और स्थानीय पुलिस को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत के आधार पुलिस ने बार में छापामार कार्रवाई शुरू करी।

जब पुलिस ने जब छापेमारी की तो बार में एक भी बार गर्ल नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने बार के बाथरूम, स्टोरेज रूम, किचन और कई अन्य जगहों की तलाशी ली, लेकिन उन्हें बार गर्ल कहीं नहीं मिली। कई घंटों तक पुलिस बार के कर्मचारियों से पूछताछ करती रही लेकिन उन्होंने कहा कि यहां कोई बार गर्ल नहीं है।

दूसरे दिन समाज सेवा शाखा के डीसीपी मौके पर पहुंचे. रविवार सुबह एक बार फिर से बार की तलाश शुरू की गई। मेकअप रूम में पुलिस को संदिग्ध शीशा मिला। पुलिस ने हथौड़े से शीशा तोड़ना शुरू कर दिया। इसके पीछे एक दरवाजा था जिसे रिमोट से संचालित किया जाता था।

पुलिस ने किसी तरह इसे खोला तो अंदर से एक के बाद एक 17 लड़कियां बरामद की गईं। फिलहाल, पुलिस सीक्रेट रूम के रिमोट कंट्रोल का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना से जुड़े 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बार को सील कर दिया है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.