June 30, 2026

किशोर उपाध्याय ने उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को केवल अफवाह बताया।

देहरादून 05 जनवरी 2022,
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के मीडिया के कयासों को अफवाह बताता है। प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव अजय कुमार और चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से किशोर उपाध्याय की मुलाकात की खबरों से मीडिया में अटकलें तेज हो गई थी।

किशोर उपाध्याय ने उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को केवल अफवाह बताया है, और कहा कि वे अपने वनाधिकार आंदोलन के मुद्दे पर में नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि उत्तराखंड का आगामी विधानसभा चुनाव पर्वतीय राज्य के मुद्दों को लेकर लड़ा जाए। उपाध्याय, वनाधिकार आंदोलन के अग्रणी नेताओं में हैं। यह आंदोलन राज्य के वन संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.