यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों और नागरिकों को अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ने को कहा

देहरादून15 फरवरी 2022,

यूक्रेन : रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने वर्तमान स्थिति के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है।भारतीय दूतावास ने वर्तमान में युद्ध के खतरे को देखते हुए भारतीयों, विशेष रूप से उन छात्रों जिनका रुकना जरूरी नहीं है, उन्हें यूक्रेन को अस्थाई रूप से छोड़ने के लिए कहा है।

इंडियन एम्बेसी की ओर से भारतीय नागरिकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि यूक्रेन में मौजूदा स्थिति की अनिश्चितताओं को देखते हुए यूक्रेन में भारतीय नागरिक, खासकर ऐसे छात्र जिनका यहां रहना आवश्यक नहीं है, अस्थाई रूप से छोड़ने पर विचार कर सकते हैं।

इसी के साथ भारतीय नागरिकों को यूक्रेन में और उसके भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह दी है। वहीं भारतीय नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे दूतावास को यूक्रेन में अपनी उपस्थिति की स्थिति के बारे में सूचित करते रहें ताकि दूतावास जहां आवश्यक हो वहां पहुंच सकें।

यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिक एम्बेसी के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।। दूतावास ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को सभी सेवाएं प्रदान कराने के लिए दूतावास सामान्य रूप से अपना संचालन जारी रखेगा। इससे पहले यूक्रेन पर रूसे के हमले के खतरे को भांपते हुए अमेरिका ने अपना दूतावास को राजधानी कीव से हटाकर लवीव में शिफ्ट किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि 16 फरवरी को रूस आक्रमण कर सकता है। उनकी घोषणा के अनुसार अब आने वाले 48 घंटे में कभी भी युद्ध छिड़ सकता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.