June 24, 2026

रिलायंस डकैती कांड घटना में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार 

 

रिलायंस डकैती कांड में एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल एक बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह वही बदमाश है जो फुटेज में बैग में जेवरात भरता दिखाई दे रहा था।

 

पुलिस ने चार अन्य बदमाश भी हिरासत में लिए हैं। गिरफ्तार बदमाश का नाम अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना में कुल पांच बदमाश शामिल थे। इनमें से चार शोरूम में घुसे थे। जबकि, एक बाहर खड़ा था। उन्होंने बताया कि वह भी बदमाशों से पूछताछ और टीम का मनोबल बढ़ाने को वैशाली पहुंच गए है

 

बता दें कि इसी माह नौ नवंबर को राजपुर रोड पर हुई इस बड़ी डकैती के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी के रिश्तेदारों और साथियों तक ही पहुंची थी। साथी भी बैकअप टीम के सदस्य बताए गए थे। किसी ने मदद की थी तो कोई मदद के लिए अब देहरादून पहुंचा था। लेकिन, पुलिस की कई टीमें अब भी बिहार और इसके आसपास के राज्यों में दबिश जारी रखे हुए थीं।

 

आरोपी अभिषेक बंगाल के रायगंज में भी घटना में शामिल था। यह घटना रिलायंस के शोरूम में गत अप्रैल में की गई थी। इन बदमाशों को देश के चार राज्यों की पुलिस कर रही थी। पहली बार किसी राज्य को पुलिस टीम ने इस गेम के बदमाशों को इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तार किया है। बता दें कि सोमवार को सइड् कुमार को बिहार से गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक तमंचा भी मिला था। पता चला था कि वह दून आया था। अब उसने पूछताछ में बताया कि बीते दिनों विशाल भी गिरफ्तार हुआ था।

 

पुलिस कप्तान को जैसे ही इस बात को सूचना मिली वह भी बिहार के लिए रवाना हो हो गए गए हैं। बिहार में पुलिस और प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के बाद इस बदमाश को दून लाया जा सकता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.