महिला श्रमिकों से भरी मैजिक गाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सिडकुल से महिला श्रमिकों को लेकर घर लौट रही एक मैजिक गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना मटकोटा मार्ग पर बायोटेक कंपनी के पास की है। वाहन में दस से अधिक महिला श्रमिक सवार थीं। गनीमत रही कि चालक ने गाड़ी से धुआं निकलता देख समय रहते वाहन रोक दिया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिल गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही आग बुझाए जाने की सूचना मिल गई।
अगर आग वाहन में लगे सीएनजी टैंक तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था मार्ग पर बायोटेक कंपनी के पास की है। वाहन में दस से अधिक महिला श्रमिक सवार थीं। गनीमत रही कि चालक ने गाड़ी से धुआं निकलता देख समय रहते वाहन रोक दिया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिल गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही आग बुझाए जाने की सूचना मिल गई। अगर आग वाहन में लगे सीएनजी टैंक तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
