Recent Posts

November 19, 2025

रुड़की में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, अपहरण और दुष्कर्म मामले में था फरार

रुड़की के सालियर बाईपास के समीप रविवार को पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। इसमें वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। किशोर के अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में वह फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद एसपी देहात मौके पर पहुंचे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गंग नहर कोतवाली पुलिस रविवार की देर रात सालियर बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक बुलेट बाइक आई नजर आई। पुलिस को संदेह हुआ जिसके बाद उसने बाइक रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवार ने रुकने के बजाय पुलिस पर ही फायर झोंक दिया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पांव में गोली लग गई। बदमाश बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एनकाउंटर की जानकारी पाकर एसएसपी, एसपी देहात समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम उवेश निवासी पुरानी तहसील कोतवाली गंगनहर रुड़की बताया। गंग नहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उवेश हिस्ट्रीशीटर है।

आठ दिन पहले आरोपी ने एक किशोर का अपहरण कर लिया था। आरोपी ने किशोर को शहर की अम्बर तालाब के एक पार्क में जाकर पिस्टल दिखाते हुए उसके साथ कुकर्म किया था। पीड़ित के पिता ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इस मामले में भी पुलिस को आरोपी की तलाश थी

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.