Recent Posts

July 27, 2026

उत्तराखंड में विकास की नई रफ्तार: डबल इंजन सरकार का प्रभाव

Pm

केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “डबल इंजन” सरकार की अवधारणा धरातल पर साकार होती दिख रही है। वर्तमान में केंद्र के सहयोग से राज्य में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऑल वेदर रोड परियोजना और दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट राज्य की कनेक्टिविटी को नई दिशा दे रहे हैं। साथ ही ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना और टनकपुर–बागेश्वर रेल लाइन जैसे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

हवाई सेवाओं के विस्तार में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार किया गया है तथा उड़ान योजना के तहत कई हेलीपोर्ट्स विकसित किए जा रहे हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान हुई है।

पर्यटन और तीर्थाटन के क्षेत्र में केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के पुनर्विकास के साथ-साथ मानसखंड मंदिर माला मिशन के जरिए कुमाऊं क्षेत्र को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। रोपवे परियोजनाएं और राफ्टिंग प्लेटफॉर्म पर्यटन को और बढ़ावा देंगे।

इसके अतिरिक्त, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक विकास से जुड़ी कई परियोजनाएं जैसे बांध निर्माण, एम्स सैटेलाइट सेंटर, पीएम श्री विद्यालय और स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप राज्य के समग्र विकास को मजबूती दे रहे हैं। इन सभी प्रयासों से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.