June 24, 2026

घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, मुंह बुरी तरह नोचा, एम्स दिल्ली में भर्ती

विकासखंड बीरोंखाल के जिवई गांव निवासी लक्ष्मी देवी (35) पत्नी महीपाल सिंह अपने गांव से सटे गांव बापता की सीमा पर घास काट रही थी। उसके साथ उसकी देवरानी, सास व ससुर नजदीक ही बकरियां चरा रहे थे। अचानक भालू ने लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। भालू ने उसका चेहरा बुरी तरह नोच डाला। एक आंख को काफी नुकसान पहुंचा है।

वहीं, लक्ष्मी देवी की चीख-पुकार सुनकर परिजन शोर करते हुए उसकी ओर दौड़े तो भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल लक्ष्मी को बीरोंखाल स्थित अस्पताल ले जाया गया। डॉ. शैलेंद्र रावत ने प्राथमिक उपचार कर सर्जरी के लिए हायर सेंटर रेफर किया। पति महीपाल सिंह के दिल्ली में नौकरी करने के कारण परिजन घायल लक्ष्मी को एम्स दिल्ली ले गए

रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेज दी है। टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। वहीं, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने फोन पर घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली एम्स में बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, कानूनगो विनोद रावत, विनोद कुमार, समाजसेवी हर्षपाल रावत के अलावा राजस्वकर्मियों, वनकर्मियों व जिवई के ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.