June 24, 2026

ब्लैकमेल कर 6,70,000₹( छः लाख सत्तर हजार रुपये) हडपने वाली एक महिला को रंगे हाथों पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

आवेदिका श्रीमती निहारिका सेमवाल निवासी पंडितवाडी देहरादून के लिखित प्रार्थना पत्र एक महिला द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग कर पैसों की मांग करना तथा नहीं देने पर जातिवाचक शब्द व अभद्र गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली कैंट पर दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कैंट में मुकदमा अपराध संख्या 66/25 धारा

 

351(2)/352/308(2)BNS व 3(1)x Sc/St Act पंजीकृत किया गया। आवेदिका उपरोक्त द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र पुनः दिया गया जिसमें बताया गया कि उक्त महिला पूर्व में भी उन्हें ब्लैकमेल कर ₹ 6 लाख मांग चुकी है और आज पुनः ₹ 100000/- की मांग कर रही है और न देने पर गाली गलौज व ब्लैकमेल करने की धमकी दे रही है।
आज दि0 05/05/2025 को वादिनी मुकदमा की सूचना पर अभियुक्ता सरोज बाला रावत पत्नी हीरा सिंह रावत निवासी पुलिस लाईन रेसकोर्स देहरादून उम्र- 39 वर्ष को 70 हजार रुपए के साथ पुलिस लाईन के अंदर से धारा 251(b)/252/308 (2) BNS व 3(1)(x) SC-ST Ac में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के मोबाइल फोन को विवेचना में आवश्यक साक्ष्य संकलन हेतु कब्जे में लिया गया है। अभियुक्ता को मा० न्यायालय में पेश किया गया है, जहां मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्ता को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया है।

अभियुक्ता का नाम पता

सरोज बाला पत्नी श्री हीरा सिंह रावत उम्र 39 वर्ष, निवास रेस कोर्स, पुलिस लाइन, देहरादून

बरामदगी -70000/- ₹ नगद

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.