June 27, 2026

पिथौरागढ़ जिले में बोलेरो जीप दुर्घटना ग्रस्त:करीब 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत।

देहरादून 22 जून 2023,

पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार सुबह तेजम होकरा मार्ग में बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे वाहन बोलेरो जीप दुर्घटना ग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। बताया गया है कि जीप के खाई में गिरने से करीब 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हैं। घायलों और मृतकों की पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बागेश्वर के शामा के लोग होकरा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

विधायक हरीश धामी ने बोलेरो जीप दुर्घटना की जानकारी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को दी है। जिला प्रशासन को दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद राहत-बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ टीम को भेजा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन हादसे के पीड़ितों के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि, कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

उन्होनें बताया कि, घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.