June 23, 2026

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत

Accident

कनखल के रहने वाले अक्षत और श्रद्धा जोशी स्कूटी पर सवार होकर श्यामपुर की तरफ जा रहे थे। तिरछे पुल के पास पहुंचते ही स्कूटी एक कंटेनर की चपेट में आ गई।

नीचे गिरते ही दोनों को कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को मोर्चरी भिजवाया। युवक-युवती क्षेत्र के एक कॉलेज के छात्र-छात्रा बताए गए हैं।

हादसे के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर जाम लग गया। यहां सिंगल रोड पर ही दोनों तरफ से वाहन आने से लोग फंस गए। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाते हुए जाम खुलवाया। घंटों बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कंटेनर और चालक की तलाश की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.