June 23, 2026

लंबगांव राजमार्ग पर हादसा, कार ने घर की बाउंड्री वॉल तोड़कर महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

उत्तरकाशी लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मानपुर में रेखा मेहर(42) पत्नी कीर्ति मेहर अपने आंगन में धूप खेल रही थी। इसी दौरान उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रहा एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित हो गया और घर की बाउंड्री वॉल तोड़ कर महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां परिजनों की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.