August 8, 2026

वर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आई०पी०एस० सेवानिवृत्त:अभिनव कुमार को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया।

वर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आई०पी०एस० 30 नवंबर 2023 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अभिनव कुमार आई०पी०एस०, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, उत्तराखण्ड को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।

राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड द्वारा जारी सूचना के मुताबिक ,वर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आई०पी०एस०, 30 नवंबर 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्तमान पुलिस महानिदेशक के सेवानिवृत्त होने के दृष्टिगत अभिनव कुमार आई०पी०एस० आर०आर०-1996, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, उत्तराखण्ड 01 दिसंबर 2023 से वर्तमान पदभार के साथ-साथ अग्रिम आदेशों तक पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किएजाने का निर्णय लिया गया है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.