June 24, 2026

अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहुंची केदारनाथ लिया आशीर्वाद, प्रशंसकों की लगी भीड़

 

आज सुबह मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया।

 

अभिनेत्री रानी मुखर्जी के केदारनाथ धाम पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की यहां भीड़ लग गई। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और इसके बाद कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया।

 

प्रक्रिया के अनुसार भैया दूज के अवसर पर केदरनाथ के कपाट बंद किये जाते है जिसमे अब ज्यादा समय शेष नहीं है। लगातार यहाँ श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग रहा है ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.