June 23, 2026

After randomization, the electronic voting machines were kept in the strongrooms made assembly wise today.

देहरादून , लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र के जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून / जिलाधिकारी सोनिका एवं समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में , ईवीएम, वीवीपैट रैण्डमाईजेशन के उपरान्त आज रिटर्निंग अधिकारी ईवीएम गोदाम का सील बंन्द ताला खोला गया तथा रैण्डमाईजेशन के अनुरूप विधानसभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, नगर आयुक्त ऋषिकेश शेलेन्द्र नेगी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम, एसएलओ स्मृति पंवार, चकराता योगेश मेहर सहित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.