April 20, 2026

एम्स के चिकित्सकों ने सात साल के बच्चे को दिया नया जीवन, सर्जरी कर निकाला फेफड़े में फंसा पेंच

एम्स के चिकित्सकों ने एक बच्चे के फेफड़े में फंसे पेंच को निकाल कर उसे जीवनदान दिया। अब बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। बच्चे का उपचार ब्रोंकोस्कोपी तकनीक से किया गया। भरत नगर, रुड़की हरिद्वार निवासी एक सात वर्षीय बच्चे को परिजन परीक्षण के लिए एम्स लेकर आए थे।

जांच में पता चला कि बच्चे के फेफड़े में पेंच फंसा हुआ है। बच्चे को बीते 15 दिनों से उल्टी ओर खांसी की शिकायत थी। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. व्यास कुमार राठौड़ ने बताया कि बच्चे की कुछ प्रारंभिक जांचें कराई गईं, जिसमें उसकी छाती के एक्स-रे एवं सीटी स्कैन में फेफड़े में एक पेंच दिखाई दिया। अभिभावकों से पूछे जाने पर उन्हें बताया गया कि बच्चे ने घर में खेल-खेल में पेंच निगल लिया। पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की ब्रोंकोस्कोपी प्रयोगशाला में फैक्जिबल ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से बच्चे के फेफड़े से सफलतापूर्वक पेच को निकाल लिया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.