डेंगू-स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, सीएम धामी ने दिए निर्देश
मानसून के दौरान बढ़ने वाले मौसमी संक्रमण, वायरल बुखार, स्वाइन फ्लू और डेंगू के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग को सभी जिलों में विस्तृत एडवाइजरी जारी करने और अस्पतालों में जरूरी चिकित्सीय व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम है और इस दौरान विभिन्न प्रकार के संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका रहती है। वायरल फीवर, स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा भी बना रहता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में आवश्यक एडवाइजरी जारी कर लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाओं, जांच और उपचार से संबंधित व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा जाए, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को बीमारी के संभावित मामलों पर निगरानी बढ़ाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मानसून के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
