महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर एक एयरक्राफ्ट क्रैश:किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं,
Maharashtra, 09 August 2026,
पुणे महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर एक एयरक्राफ्ट क्रैश होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर रनवे पर टैक्सी करते समय कारवार एविएशन का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एयरक्राफ्ट के क्रैश की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह घटना दोपहर 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। पुलिस और आला अधिकारी मामले में आगे की जांच कर रहे हैं। इस एयरक्राफ्ट क्रैश में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि विमान को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
बारामती एयरपोर्ट पर पहले भी ऐसे एयरक्राफ्ट हादसे हो चुके हैं और इस ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।अजित पवार प्लेन क्रैश मामले के बाद यह तीसरी घटना है। बारामती में पिछले आठ महीनों में यह तीसरा एयरक्राफ्ट हादसा है। इस साल जनवरी में, वीएसआर वेंचर्स का एक लियरजेट चार्टर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था। उस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस त्रासदी से भारी हंगामा हुआ था और हवाई यात्रा की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।
