June 24, 2026

3 महीने से वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम कर्मियों ने काला फीता बाध कर जताया विरोध

चंपावत जिले में सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों को जन-जन तक पहुचा कर संचालित करने वाले एनएचएम कर्मी , आशाकार्य कर्ती व आउटसोर्स कर्मी पिछले तीन महीने से मानदेय न मिलने से काफी परेशान है।समस्या को लेकर एन एचएम कर्मियों के द्वारा सीएमओ चंपावत को जल्द सेलरी की गुहार भी लगाई गई है।

वेतन न मिलने से नाराज एन एचएम कर्मियों ने मंगलवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में राकेश पंत व उमेश जोशी के नेतृत्व में हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल रहे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मृणालिनी व राकेश पंत आदि ने कहा लगभग पिछले तीन महीनो से एनएचएम कर्मियों को मानदेय नहीं दिया गया। जिस कारण एनएचएम कर्मियों को वर्तमान में काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएम कर्मियों के सामने परिवार का भरण पोषण करने में काफी कठिनाइया आ रही है। एनएचएम कर्मियों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द मानदेय देने की मांग की है तथा मानदेय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। काला फीता बांध विरोध जता रहे कार्मिकों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द उन्हें मानदेय देने की मांग की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.