June 17, 2026

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम:22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली।
NEET-UG 2026 री-एग्जाम की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में 22 जून 2026 तक Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर लिया गया है। सरकार का कहना है कि कुछ संगठित गिरोह Telegram का इस्तेमाल कथित प्रश्नपत्र लीक, फर्जी पेपर बेचने और अभ्यर्थियों को ठगने के लिए कर रहे थे।

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की है। इसके अलावा Telegram को भारत में 30 जून तक संदेश संपादन (Message Editing) फीचर सीमित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि पुराने संदेशों में बदलाव कर फर्जी “पेपर लीक” के दावे न किए जा सकें। NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे प्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी या पेपर लीक के दावों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और साइबर निगरानी को और सख्त किया गया है।

छात्रों के लिए सलाह:

केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर भरोसा करें।
Telegram या अन्य माध्यमों पर पेपर लीक के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.