July 12, 2026

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी, 2026-27 सत्र से शुरू होगा संचालन

अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। द्वाराहाट में इस वर्ष से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में किए जाने तथा विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थायी भवन उपलब्ध कराए जाने के बाद विद्यालय को स्वीकृति प्रदान की गई है। केंद्रीय विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ किया जाएगा।

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा का अनुकूल वातावरण तैयार होगा और युवाओं को बेहतर शैक्षिक अवसर प्राप्त होंगे।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भी केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति को लेकर खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर मजबूत होगा और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.