August 8, 2026

बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष की अपील

उत्तराखंड विधानसभा का साल का पहला बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कार्यवाही की शुरुआत होगी और इसके बाद सरकार की ओर से बजट पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan ने कहा कि यह साल का पहला सत्र है, जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण और बजट प्रस्तुति होनी है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 600 सवाल 38 विधायकों की ओर से पूछे जाएंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य सहयोग करेंगे और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी। साथ ही सभी से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील भी की।

 

ऋतु खंडूरी भूषण, अध्यक्षा विधानसभा

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.