June 24, 2026

संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर याद किए गए,

दिल्ली, भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेता संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पहुंचे और बाबा साहेब का स्मरण करते हुए भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को शक्ति और गति प्रदान करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लिखते हैं कि बाबासाहेब आधुनिक भारत के महानतम विचारकों और संस्था-निर्माताओं में से एक थे। उन्‍होंने प्रमुख संस्थाओं की स्थापना में डॉ. अंबेडकर की भूमिका को याद किया है और नागरिकों से विकसित भारत के निर्माण में उनके आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का आह्वान किया है।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ” भाजपा के लोग तब भी बाबा साहेब के दुश्मन थे और आज भी हैं। जब बाबा साहेब ने बौद्ध धर्म अपनाया था। तब भाजपा के लोगों ने कहा था कि अब वे अछूत हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बुद्ध को अछूत बना दिया। बाबा साहेब की राजनीतिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी थी और हिंदू महासभा उनके खिलाफ थी।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “बाबासाहेब ने शिक्षा की बात की थी और बीजेपी इसे नष्ट कर रही है… जब से वे सत्ता में आए हैं, उन्होंने लगातार दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बर्बाद करने की कोशिश की है, और सभी निजी स्कूलों को अपनी फीस बढ़ाने की अनुमति दी है, ताकि लोग अपने बच्चों को स्कूल न भेज सकें।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “आज जब हम बाबासाहेब अंबेडकर को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं, हम उस व्यक्ति को याद करते हैं जिन्होंने हमें सबसे बड़ा हथियार दिया- भारत का संविधान… पीडीए (पिछड़े वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय के लिए।

 

 

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.