June 23, 2026

हमारा देश ‘विकसित भारत’ के अमृतकाल की ओर बढ़ रहा है, जहां सेवा, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है:मंत्री सौरभ बहुगुणा

Rudraprayag, 12 Jun 2025,

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने जनभागीदारी, तकनीकी नवाचार और पारदर्शी शासन प्रणाली के ज़रिए एक सशक्त और विकसित राष्ट्र की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। हमारा देश ‘विकसित भारत’ के अमृतकाल की ओर बढ़ रहा है, जहां सेवा, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बहुगुणा ने बताया कि, वर्तमान में भारत विकास, नवाचार और तकनीकी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को ट्रांसफर हो रहा है। यह परिवर्तन केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।

श्री बहुगुणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा, धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार, केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूरी तत्परता से जुटी है। उन्होंने भगवान केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप एक माह में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। इस अवसर पर मंत्री बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलन कर विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

इस दौरान विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलबीर घुनियाल , जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट , पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जगवान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, संयोजक भूपेंद्र भंडारी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, सेवानिवृत्त कैप्टन हरि सिंह राणा, चरण सिंह राणा , सतेन्द्र बर्त्वाल,विकास डिमरी , प्रदीप राणा आदि प्रबुद्धजन मौजूद थे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.