Recent Posts

August 16, 2026

भारतीय जनता पार्टी को मार्च तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा

उत्तराखंड निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी को मार्च तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

 

 

इसमें कई नामों को लेकर चर्चा चल रही है। इनमें चार नाम प्रमुख रूप से आगे चल रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख कौन बनेगा। इसमें अभी 1 महीने का समय बाकी है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो सकता है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पहले होने पर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा।

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नामों की सर्वाधिक चर्चा हो रही है उनमें मौजूदा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, खजानदास के साथ ज्योति गैरोला के नाम शामिल हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन चार नामों में से एक को उत्तराखंड में भाजपा की कमान मिल सकती है। उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष के लिए चुनाव भी हो सकते हैं और नामित भी किया जा सकता है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.