June 23, 2026

31 जुलाई को होंगे उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव

उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव 31 जुलाई को होने है जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है,बता दें कि जारी अधिसूचना के अनुसार मंगलवार 25 जुलाई को नामांकन पत्र भरे जाएंगे,इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी।

 

वहीं 26 जुलाई को नाम वापसी होंगे,,इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 28 जुलाई को सचिवालय स्थित एटीएम चौक पर आमसभा को संबोधित कर सकते हैं,,इन सारी प्रक्रियाओं के बाद सोमवार 31 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा जिसके बाद इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जायेंगे।

 

वहीं चुनाव की तिथि घोषित होते ही सचिवालय में दावेदार सक्रिय हो गए हैं अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष पद से अपना दावा ठोक रहे दीपक जोशी ने कहा कि जिस तरह से बीते सालों में मुझे इतना समर्थन मिला है आगे भी मुझे ऐसे ही समर्थन मिलेगा मुझे पूरी उम्मीद है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.