June 23, 2026

पूर्व IAS राम विलास यादव पर बड़ी कार्यवाही, 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस साफ दिखाई दे रहा है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने की भी कोशिशें सीएम की दिखाई दें रही हैं

 

सरकार के आदेश पर विजिलेंस ने आईएएस (अब सेवानिवृत्त) रामविलास यादव की जांच की थी। सामने आया कि यादव की वर्ष 2013 से 2016 के बीच ज्ञात स्रोतों से कमाई 78 लाख रुपये थी।

वही अब पूर्व IAS रामविलास यादव पर ED की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर दी है।

 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में यादव और उनके परिवार की 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अटैच किया गया है। इनमें 18 करोड़ रुपये की चल और दो करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियां शामिल हैं। ईडी ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उत्तराखंड के देहरादून में की है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.