April 25, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर बीजेपी का हमला

बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष, खासकर कांग्रेस की भूमिका पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने महिला आरक्षण बिल को विशेष सत्र के माध्यम से लाकर नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। लेकिन कांग्रेस ने लोकसभा में अपने चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करते हुए इस बिल के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं को उनका अधिकार देने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, बल्कि हमेशा उन्हें दबाने और केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का काम किया।

आशा नौटियाल ने आरोप लगाया कि जब इस बिल पर चर्चा के बाद समर्थन की जरूरत थी, तब कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने विरोध किया और बिल पास न होने पर खुशी जताई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसी देवभूमि, जो वीरांगना तीलू रौतेली और गौरा देवी जैसी महिलाओं की भूमि रही है, वहां की मातृशक्ति इस तरह के व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.