May 14, 2026

BJP में विधायकों के कामकाज का होता है लगातार आंकलन – नवीन ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी समय समय पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के कार्यों का सर्वे करती है। इसी क्रम में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि पार्टी में समय-समय पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का सर्वेक्षण व आंकलन होता है। यह बड़ा फैसला प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व लेता है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जिस प्रकार कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन होता है, उसी प्रकार सभी विधायकों के कार्य का भी आंकलन होता है और यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में विधायक के कार्य में कोई कमी पाई जाती है तो संगठन लगातार उनकी परफॉर्मेंस चेक करता है। ठाकुर ने कहा कि ऐसे विधायकों का प्रशिक्षण भी कराया जाता है और संगठन उन्हें दिशा-निर्देश भी देता है, इसका उद्देश्य है कि जनता से किए गए वादे पूरे हों। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ संगठन भी विधायकों पर लगातार दबाव बनाए रखता है, ताकि जनता के काम प्राथमिकता से हों।

नवीन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.