April 30, 2026

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान तेज, 5 मई से जिलास्तरीय वर्ग शुरू

Kundan Parihar

– उत्तराखंड में भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रत्येक स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में भाजपा के सभी 304 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न कर लिए गये हैं, वही अगले चरण में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे।

कुंदन परिहार ने बताया की हालही में काशीपुर में हुई संगठन की बैठक में इस सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके चलते 5 मई से जनपद स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू होंगे जिनमें अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को बुलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों से जोड़ना है। महामंत्री के अनुसार प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ता नई तकनीक का उपयोग कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठनात्मक विचारधारा के साथ समाज में काम भी करेंगे।

 कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.