July 10, 2026

भाजपा के वादे धरातल पर नहीं उतरे : नवीन जोशी

प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है। देहरादून की कैंट विधानसभा सीट से इस बार कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। जोशी लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनसंपर्क में जुटे हैं। 2022 में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी, जिसके चलते नवीन जोशी इस बार कैंट सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ने का मन बना रहे है। कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी का कहना है कि कैंट सीट पर 9 बार से भाजपा के विधायक है जो जनता का भरोसा पूरा करने में नाकाम हुए है और भाजपा के सभी वादे धरातल पर उतरे भी नही है। उन्होने कहा कि जनता त्रस्त है और भाजपा के नेता सिर्फ चुनाव में आते हैं। जोशी ने कहा कि यदि उनको टिकट मिला तो वह जनभावना के अनुरूप काम करेंगे न की किसी भी प्रकार की हवाई घोषणाएं। जोशी ने दावा किया है कि वह लगातार जनसंवाद कर समस्याएं सुनेंगे और निश्चित ही 2027 में कैंट सीट से कांग्रेस की विजय भी होगी।

 नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री, कांग्रेस।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.