July 22, 2026

डोईवाला तहसील में भाकियू का प्रदर्शन, खाद कटौती के विरोध में किसानों ने जताया आक्रोश

डोईवाला तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों और किसानों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों का मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है तथा उन्हें खेती-किसानी से दूर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

भाकियू देहरादून जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा, उमेद बोरा और प्रिंस ने कहा कि खाद की कटौती से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द किसान हित में निर्णय नहीं लिए तो किसान मजबूर होकर सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।

किसानों ने डोईवाला तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसान हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

उमेद बोरा।
किसान डोईवाला।

 सुरेंद्र सिंह खालसा।
जिलाध्यक्ष भाकियू देहरादून।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.