June 23, 2026

पूर्व सैनिकों ने किया अग्निवीर भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग प्रदेश कांग्रेस कर्नल राम रतन सिंह नेगी के नेतृत्व में गांधी मूर्ति के समीप तल्लीताल में डांठ पर केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के अंर्तगत अग्निवीर परीक्षा के विरोध में धरना प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान यात्रा आयोजित की गई।

 

पूर्व सैनिक कर्नल राम रतन सिंह का कहना है कि इस योजना को वापस लेने और पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने की मांग करते हुए कहा 4 साल बाद 75% अग्निवीरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होने के साथ ही और फौज में अनुभव की कमी मुख्य चिंता जताईहै। पूर्व सैनिकों का मानना है कि यह योजना देश के लिए खतरा है और इसे बंद कर स्थाई भर्ती की जानी चाहिए।

 कर्नल राम रतन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.