June 24, 2026

मुख्यमंत्री ने बॉर्डर पर आरटीपीसीआर की बाध्यता खत्म करने को उच्चाधिकारियों को दिये निर्देश 

आरटीपीसीआर
बॉर्डर पर अब आरटीपीसीआर की 72 घंटे पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं
एस बी टी न्यूज उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आने के लिए बॉर्डर पर अब आरटीपीसीआर की 72 घंटें पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार इस व्यवस्था को खत्म करने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर में काफी गिरावट आ चुकी है। कई जिलों में अब कोरोना के पॉजिटिव केस भी नहीं आ रहे हैं।
अभी विभिन्न प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए कोरोना वैक्सीन की 15 दिन पुरानी डबल डोज का प्रमाण पत्र दिखाने या फिर आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट पर ही प्रवेश की अनुमति है। सीएम धामी ने कहा कि अब राज्य सरकार 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता को खत्म करने जा रही है। चूंकि अब यह व्यावहारिक भी नहीं रह गया है।
प्राय देखने में आ रहा है कि बॉर्डर पर चेकिंग के नाम में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं और इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों को वे आरटीपीसीआर की बाध्यता को खत्म करने के लिए कह चुके हैं। कोविड कर्फ्यू की नई गाइड लाइन में अब यह व्यवस्था रहेगी।
Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.