April 19, 2026

लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: लोकसभा में आठ से अधिक विधेयक हुए पारित,

Delhi 18 April 2026,

आज शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही संसद का बजट सत्र 2026 समाप्त हो गया है, जो 28 जनवरी को शुरू हुआ था। और 16,17,18 अप्रैल तीन दिनों के लिए विशेष सत्र आहूत किया गया था। इन तीन दिनों में, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ आदि अहम6969 विधेयकों को कानूनी लंमान्यता प्रदान की जानी थी।

आज सुबह अप्रैल 2026 को लोकसभा कार्यवाही सुबह 2026 बजे सदन की बैठक शुरू हुई। अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्र के दौरान हुए कार्यों का विवरण दिया। सत्र के समापन पर पहली बार सदन में ‘वन्दे मातरम्’ के सभी छ अंतरे गाए गए। जिसके बाद सुबह लगभग 11:30 बजे सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

वहीं राज्यसभा में सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन में विदाई भाषण दिया और सत्र की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस सत्र के दौरान हरिवंश को तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना गया। राज्यसभा की कार्यवाही भी सुबह लगभग 11:00 बजे शुरू हुई और- 11:20 बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

उत्पादकता: लोकसभा की उत्पादकता 93 फीसदी रही, जबकि राज्यसभा ने 110 फीसदी उत्पादकता दर्ज की। 17 अप्रैल को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण गिर गया था। यह विधेयक महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने से संबंधित था।

लोकसभा में पारित विधेयक

*औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

*विनियोग विधेयक, 2026

*विनियोग (संख्या 2) विधेयक , 2026

ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन *विधेयक , 2026

*वित्त विधेयक, 2026

*दिवालियापन एवं दिवालिया संहिता (संशोधन) विधेयक,

2026

*आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026

*जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक,

2026

राज्यसभा में पारित विधेयक

*औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

विनियोग विधेयक, 2026

*ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन

विधेयक, 2026

*विनियोग (संख्या 2) विधेयक , 2026

*वित्त विधेयक, 2026

*केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026

*दिवालियापन एवं दिवालिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

*आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026

संसद के दोनों सदनों में पारित विधेयक

*औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

विनियोग विधेयक, 2026

*ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026

*विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026

*वित्त विधेयक, 2026

*दिवालियापन एवं दिवालिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026

*आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026

*जन विश्वास ( प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026

*केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक,

2026

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.