June 23, 2026

शराब तस्करी करने के लिए कंपनी बस तक नही छोड़ी

 

पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ किया दो लोगो को गिरफ्तार

आरोपी कंपनी की दो बस से कर रहे थे  शराब की तस्करी

S B T NEWS

देहरादून। सेलाकुई की कंपनी की दो बस से कच्ची शराब की तस्करी में कैंट कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 10 लीटर शराब बरामद की गई है। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पंडितवाड़ी में पुलिस बैरियर पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेलाकुई की कंपनी की बसों से शराब जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर बैरियर पर सेटमैक्स मेडिकोज कंपनी व यूनि मेडिकोज की बस को रोककर तलाशी ली गई। दोनों बसों के ड्राइवरों के पास से पांच-पांच लीटर शराब बरामद हुई। आरोपितों की पहचान अमरदेव निवासी श्यामपुर ऋषिकेश वर्तमान निवासी पुर्णिया लाइन सेलाकुई व राजेश चांदना निवासी प्रेमनगर ठाकुरपुर के रूप में हुई है। दोनों बसों को सीज कर दिया गया है।

प्रेमनगर थाना पुलिस ने भी पकड़ी अवेध शराब

प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक कार से चार पेटी देशी शराब बरामद की है। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ धनराज बिष्ट ने बताया कि देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। लक्ष्मीपुर रोड के पास एक चालक पुलिस के वाहन को देख कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी ली गई तो उससे चार पेटी शराब बरामद हुई। चालक की तलाश की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.