June 24, 2026

आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फुलेत, भैंसवाड़ गांव, छमरोली, सिल्ला, सरखेत तिमलीमान सिंह और सरोना सुवाखोली मार्ग सहित कई स्थानों पर पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान तथा पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

भैंसवाड़ गांव में मंत्री ने फुलेत और छमरोली सहित अन्य गांवों के आपदा प्रभावित परिवारों को खाद्य राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और सहायता राशि के चैक प्रभावितों को प्रदान किए। उन्होंने आपदा प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत फुलेत के भैंकलीखाला गांव में आपदा प्रभावितों से भी संवाद किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को पानी, बिजली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मंत्री जोशी ने क्षतिग्रस्त सरोना-सुवाखोली मार्ग का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूरा किया जाए।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.