August 8, 2026

मोहबेवाला में कार-ट्रक भिड़ंत, SDRF ने फंसे चालक को सुरक्षित निकाला

आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 08:07 बजे कंट्रोल रूम देहरादून (CCR) के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि आईएसबीटी क्षेत्र के अंतर्गत मोहबेवाला में एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई है। दुर्घटना में ट्रक चालक वाहन के अंदर फंस गया था, जबकि कार सवार लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने से पहले ही कार में सवार घायलों को जिला पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा जा चुका था।

SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रक में फंसे चालक की पहचान जुनैद, निवासी बागपत के रूप में हुई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद घायल चालक को प्राथमिक उपचार देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। SDRF की तत्परता और कुशल कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और समय रहते फंसे व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.