November 7, 2026

डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में आपत्तिजनक टिप्पणी पर गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज

देहरादून के थाना डालनवाला में हरियाणवी लोक गायक Masoom Sharma के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई डीएवी (पीजी) कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि प्रांजल नौनी द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई।

शिकायत के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून में आयोजित एक सांस्कृतिक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से गायक द्वारा अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं और आम जनता की भावनाएं आहत हुईं।

इस मामले में थाना डालनवाला पुलिस ने मु0अ0सं0 63/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79 और 351(3) में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.