July 26, 2026

एमएफएन लाइटवेट विश्व चैम्पियन दिगंबर सिंह रावत से मिले मुख्यमंत्री धामी

देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से चमोली निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) खिलाड़ी Digambar Singh Rawat ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें एमएफएन (Matrix Fight Night) लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई दी और उनकी उपलब्धि को उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिगंबर सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, बल्कि उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

गौरतलब है कि दिगंबर सिंह रावत ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित MFN-18 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट (टीकेओ) से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ उन्होंने लाइटवेट विश्व खिताब अपने नाम कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर दिगंबर सिंह रावत ने खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की खेलोन्मुखी नीतियां युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने दिगंबर सिंह रावत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.