June 24, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर की पुष्पांजलि अर्पित

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नानकमत्ता के डेरा प्रमुख श्री तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवगंत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व0 तरसेम सिंह के परिजनों से भी भेंट की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता गुरूद्वारे के डेरा प्रमुख श्री तरसेम सिंह की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए एस.आई.टी का गठन कर दिया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.